नई दिल्ली। इसरो ने बयान में इस टेस्ट को मून मिशन के
लिए मील का पत्थर बताया है. चंद्रयान-3 मिशन के तीन प्रमुख मॉड्यूल हैं-
प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर. इन मॉड्यूल के बीच बेहतर संचार
लिंक स्थापित होने पर ही मिशन की सफलता निर्भर करती है. ईएमआई-ईएमआई-ईएमसी
टेस्ट का बड़ा महत्व है. इसरो ने बताया यह परीक्षण इसलिए किया जाता है
ताकि अंतरिक्ष वातावरण में सैटेलाइट सबसिस्टम की कार्यक्षमता और
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित की जा सके. चंद्रयान-3
लैंडर ईएमआई / ईएमसी टेस्ट में लॉन्चर कंपैटिबिलिटी, सभी आरएफ प्रणालियों
के एंटीना पोलराइजेशन, ऑर्बिटल और पॉवर्ड डिसेंट मिशन फेज के लिए
स्टैंडअलोन ऑटो कंपैटिबिलिटी परीक्षण और पोस्ट-लैंडिंग मिशन चरण के लिए
लैंडर और रोवर कंपैटिबिलिटी टेस्ट शामिल थे. इसरो ने कहा कि लैंडर के
सिस्टम का प्रदर्शन संतोषजनक था. इसरो
का चंद्रयान-3 अभियान, चंद्रयान-2 के आगे की कड़ी है. इसके तहत चंद्रमा की
सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की एंड टू एंड क्षमता का प्रदर्शन करेगा. इसमें
एक लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन शामिल होगा, जो चंद्रमा की सतह पर घूमने की
क्षमता से लैस होगा. मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से
समझना है. भारतीय
अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतिम लॉन्च की तारीखों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा
है, लेकिन इसके 2023 की दूसरी या तीसरी तिमाही में अंतरिक्ष में भेजे जाने
की संभावना है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर कॉन्फिगरेशन को
चंद्रमा की कक्षा के 100 किमी तक ले जाएगा. इसे GSLV Mk-III द्वारा
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा.