अमृतसर। उत्तर प्रदेश के प्रेमी से
मिलने नेपाल के रास्ते भारत पहुंची 19 साल की पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी
को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। रविवार को उसे अमृतसर के अटारी बॉर्डर
पर लाया गया। जहां BSF के जवानों ने उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। इकरा
पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली है। 19 साल की इकरा को लूडो खेलने का
शौक था। ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते उसे उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह से प्यार
हो गया। प्यार बढ़ता गया और इकरा ने भारत में अपने प्यार से मिलने के लिए
वीजा अप्लाई कर दिया। लेकिन
किसी कारणवश वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद भी इकरा और मुलायम रुके नहीं।
इकरा ने नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया। यहां आकर उसने शादी कर
ली। उसने हिंदू नाम रख लिया था लेकिन उसे नमाज पढ़ते देख पड़ोसी को शक हुआ तो
पूरी पोल खुल गई। इकरा 19 सितंबर 2022 को
पाकिस्तान से फ्लाइट से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे
रिसीव करने के लिए पहुंचा और वहीं शादी भी कर ली। दोनों नेपाल में एक
सप्ताह तक रुके और उसके बाद नेपाल के सोनाली बॉर्डर को पार करके भारत में आ
गए। दोनों बेंगलुरु आ गए। जहां वे बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन के
इलाके में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे। इकरा
ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना नाम बदला और हिंदू नाम रवा यादव रख
लिया। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। तभी एक दिन मुलायम के पड़ोसी को शक हुआ।
दरअसल, रवा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। उसका माथा ठनका कि अगर यह हिंदू है
तो घर में नमाज क्यों पढ़ रही है। इसलिए पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे
दी।