CG : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, प्रधान आरक्षक शहीद, एक जवान घायल

Date: 2023-02-26

CG : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, प्रधान आरक्षक शहीद

news-banner
नारायणपुर, 26 फरवरी। सुकमा में नक्सली हमला में तीन जवानों की सहादत के बाद दूसरे दिन नारायणपुर जिला में एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा हैं कि सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुचाने की कोशिश किया गया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की गयी। पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला के ओरछा का बताया जा रहा हैं।
जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए हैं। वहीं इससे पहले भी 20 फरवरी को राजनांदगांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी। 20 फरवरी को हुए मुठभेड़ 2 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक ललित यादव के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी है। बताया जा हरा है कि नक्सलियों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार CAF के 16वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये। इस घटना में हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा शहीद हो गया, वही एक अन्य जवान को चोट आई हैं। ब्लास्ट के बाद आनन फानन में घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। गौरतलब हैं कि एक दिन पहले ही सुकमा में नक्सली हमले में तीन जवानों की मौत हो गयी थी।

Share It On:

Leave Your Comments