ग्राम पंचायत कुथरौद का हाल बेहाल, सरपंच और सचिव नहीं दे रहे ध्यान

Date: 2024-07-19

सड़क में जमी शैवाल तो कचरों का लगा अंबार जनपद पंचायत सिमगा सीईओ ने बोला - निरिक्षण कर नोटिस भेजूंगा

news-banner
तिल्दा-नेवरा
             तिल्दा से लगे ग्राम पंचायत कुथरौद का हाल पूरी तरह बेहाल है। गांव की हालत 19वीं सदी की तरह अव्यस्थित है। सड़क और नाली की योजना मेंटेन नहीं करने की वजह से फैल हो गई है। गांव में ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां सड़क में कचरा और शैवाल जमा न हो। नाली कही कही बनी है तो कही कही सड़क में ही नाली बन गई है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है और ना सड़क से कचरे का नियमित उठाव हो रहा।
             सालों से कचरा इकठ्ठा होते होते कचरों के ढेर ने पहाड़ की तरह आकार लेना प्रारंभ कर दिया है। वही कुथरोद के मुख्य मार्ग में बनी नाली 4 साल में निर्माण ही नहीं हो सका है। लोग नाली के बहते पानी से मजबूरन पार होते हैं। वही यह नाली सालभर बहती रहती है, जिससे क्षेत्र के लोगो को सालभर यह परेशानी उठानी पड़ती है। 
             इस मामले में ग्राम पंचायत कुथरौद के सचिव रूपेंद्र साहू ने बताया कि नाली सफाई का काम चल रहा है एवं जनपद पंचायत सिमगा सीईओ अमित दुबे का कहना है कि कुछ दिन में मौके पर पहुंच कर निरिक्षण करूंगा और फोटो देख कर नोटिस भेजने की बात कही है।

Share It On:

Leave Your Comments