नए साल के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट

Date: 2026-01-01

24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि मुंबई में यह 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

news-banner

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 1 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि मुंबई में यह 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्पॉट कीमत 4,308.30 डॉलर प्रति औंस रही।


दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें देखने को मिली हैं।


हालांकि, बीते साल यानी 2025 के दौरान सोने की कीमतों में करीब 73.45 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और निवेश मांग को देखते हुए 2026 में सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है।


चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 1 जनवरी को चांदी का भाव घटकर 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की स्पॉट कीमत 71.67 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। 2025 में चांदी की कीमतों में करीब 164 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जिसका प्रमुख कारण मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती खरीदारी और वैश्विक आपूर्ति में कमी बताया जा रहा है।

Share It On:

Leave Your Comments